चिंटू अंकल से इंप्रेस डुग्गू

यह मौका रितिक रोशन को मिला है। वो अपने चिंटू अंकल यानी ऋषि कपूर के साथ अग्निपथ फिल्म में काम कर रहे हैं। डुग्गू यानी रितिक रोशन चिंटू अंकल से बहुत प्रभावित हुए जब उन्होंने यह देखा कि चिंटू अंकल चोट लगने के बावजूद वह मजे से शूटिंग कर रहे हैं।
रितिक उनकी इन खूबियों से बहुत प्रभावित हुए उनका मानना है कि चिंटू अंकल से वे हमेशा प्रेरणा लेते हैं। भले ही वह मोटे हैं लेकिन हैं बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त हैं। वो बिल्कुल सुस्त नहीं हैं। वे सेट पर पूरी ऊर्जा के साथ काम करते हैं। यह देख कर उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है।
अग्निपथ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट आयी लेकिन वे जल्द ही सेट पर लौट आये और सबके साथ काम करने लगे। वाकई अगर आसपास ऐसे लोग हों तो सीखने का मौका मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











