OUCH.. 'मोहनजोदड़ो' के साथ कुछ तो गड़बड़ है.. दो हफ्ते ऋतिक की छुट्टी!
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। आखिरकार इतने समय से पोस्टपोंड होते होते अब आशुतोष गोवारिकर इस फिल्म को अगस्त में रिलीज कर ही देंगे। बहरहाल, आगे का तो नहीं पता, लेकिन फिलहाल दो हफ्ते तो ऋतिक फिल्म की शूटिंग नहीं ही कर पाएंगे।
दरअसल, फिल्म के सेट पर ऋतिक रोशन को एक सीन के दौरान चोट लग आई है। ऋतिक ने इस बारे में ट्विट कर फैंस को जानकारी दी है। डॉक्टर ने उन्हें कम से कम दो हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी है।
सलमान, प्रियंका, ऋतिक रोशन.. 2016 में बिल्कुल अलग अवतार!
बता दें, ऋतिक और पूजा हेगड़े स्टारर यह एक पीरियड ड्रामा लव-स्टोरी है। फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को लेकर काफी खबरें छाई हुई हैं। ऐसे में हम आपके लिए फिल्म की सेट पर से कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। जहां ऋतिक एकदम देसी लुक में दिख रहे हैं।
यहां देखिए मोहनजोदड़ो के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


