सच में घायल हुए थे रितिक 'अग्निपथ' की शूटिंग में!
खबर आ रही है कि फिल्म के एक सीन में रितिक को नारियल फोड़ना था, जिसके चलते उनकी उंगलियां चोटिल हो गई, उन में से खून निकलने लगा, फिर भी रितिक ने कोशिश की शॉट ओके हो जाये लेकिन खून का बहाव बहुत तेज था इसलिए शूटिंग को रद्द कर दिया गया। आपको बता दें कि ये फिल्म करण जौहर की है, जिन्हें मार्केटिंग स्ट्रेटजी का बादशाह कहा जाता है। अब आप खुद ही समझ सकते है कि इन बातों में सच्चाई हो भी सकती है और नहीं भी।
गौरतलब है कि फिल्म अग्निपथ करण के पिता यश जौहर की फिल्म थी जिसमें मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था और इसके लिए अमिताभ को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा चुका है, सबको उम्मीद थी कि इस फिल्म की रीमेक में अमिताभ की जगह उनके बेटे अभिषेक बच्चन लेंगे, लेकिन करण ने रितिक को ले लिया। फिलहाल तो खबर ये ही है कि रितिक चोटिल हो गये है, हम भी ऊपरवाले से दुआ करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जायें।


Click it and Unblock the Notifications












