'कृष 3' में सुपर हीरो नहीं सुपर विलेन बनना चाहते थे रितिक
वैसे रितिक ने फिल्म में काल के किरदार के लिए विवेक ओबराय की जमकर तारीफ की औऱ कहा कि विवेक ने काल का किरदार बखूबी निभाया है और उनके अलावा कोई भी इस रोल को कर नहीं सकता था। रितिक ने विवेक के काम के प्रति डेडीकेशन के लिए भी उनकी जमकर तारीफ की।
फिल्म में कंगना का रोल भी काफी दिलचस्प हैं वह पहली बार पर्दे पर सुपर वोमेन के रोल में हैं तो वहीं रितिक-प्रियंका का लिपलॉक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म के ग्राफिक्स भी लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।
फिल्म में लीड रोल रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनाउत और विवेक ओबराय ने निभाया है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक राकेश रोशन हैं। फिल्म में संगीत राजेश रोशन है। फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है इसलिए लोगों को फिल्म का बेताबी से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
