हॉलीवुड की ऐसी नकल न मिलेगी दोबारा

इस पोस्टर में फरहानस रितिक और अभय देओल नजर आ रहे हैं।यह पोस्टर बिल्कुल 2005 में रिलीज हुई अंगरेजी फिल्म लॉर्ड्स ऑफ डॉगटाउन के पोस्टर से हूबहू मिलता है। निर्देशक जोया अख्तर की पहली फिल्म लक बाय चांस के बाद रितेश की निर्माता के तौर पर रॉक ऑन भी प्रदर्शित हो चुकी है। इसफिल्म के हिट गीत जिंदगी न मिलेगी दोबारा पर फिल्म का शीर्षक रखा गया। जोया की इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आनेवाली हैं। लेकिन अब पोस्टर ने सारी कहानी बयां कर दी है कि यह फिल्म भी चोरी की ही होगी।
कहानी भी कहीं न कहीं से चोरी किये गये होंगे। चूंकि जब पोस्टर की चोरी में उन्हें शर्म नहीं आयी है तो निश्चित तौर पर फिल्म की कहानी में भी कुछ न कुछ चोरी तो जरूर नजर आयेगी। लॉर्ड्स ऑफ डॉगटाउन तीन ऐसे युवाओं की रहानी है, जो कैलिफोर्निया के डॉगटाउन में रहते हैं और स्केटिंग उनके लिए खेल नहीं, बल्कि एक जूनून है। गौरतलब है कि फिल्म जिंदगी... में ही नहीं, बल्कि रा वन में भी हॉलीवुड की एक फिल्म की कॉपी करने का आरोप लगाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











