ऋतिक रोशन की "कृष 4" को लेकर बड़ी खबर- "जादू" की वापसी पक्की, जोरशोर से चल रही है तैयारी
ऋतिक रोशन की चर्चित सुपर हीरो फ्रेंचाइजी कृष एक बार फिर चर्चा में है। इस सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी का सफ़र फ़िल्म 'कोई.. मिल गया' से शुरू हुआ था जिसमें रोहित (ऋतिक) और एक एलियन 'जादू' के बीच की खूबसूरत दोस्ती को दर्शाया गया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद राकेश रोशन ने कृष और कृष 3 का निर्माण किया। सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
वहीं, अब कृष 4 को लेकर लंबे समय से चर्चा है। ऐसे में ऋतिक ने एक ऐसा ट्विट किया है, जिसके बाद से सभी कयास लगा रहे हैं 'कृष 4' में एलियन यानि की जादू की वापसी हो सकती है।

हाल ही में बैंगलोर में एक बहुत ही अप्राकृतिक आवाज़ सुनी गई थी, जिस पर ट्विटर पर एक यूजर ने ऋतिक से पूछा कि क्या उन्होंने गलती से फिर से एलियंस को पृथ्वी पर बुला लिया है। जिस पर ऋतिक ने जवाब देते हुए लिखा, "Wasn't a mistake. It's time".
इस ट्वीट के बाद , जादू के किरदार को अगली किस्त के साथ फिल्म में वापस लाने के बारे में कयास लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस पर अभी तक ऋतिक या निर्माताओं में से कोई भी प्रत्यक्ष पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन ऋतिक का हिंट काफी कुछ बयां कर रहा है। अपने इस ट्वीट के बाद, अभिनेता ने उसी अटकल पर एक टैब्लॉइड के साथ एक और मैसेज शेयर किया, जिसने कुछ भी पुष्टि करने के बजाय इन अटकलों को अधिक हवा दे दी है। अभिनेता लिखते है,"Yes , the world can do with some jaadu now ".


Click it and Unblock the Notifications