अमीषा पटेल आज भी हैं ऋतिक रोशन की Heroine, वायरल वीडियो में बताया इतना बड़ा सीक्रेट!

Hrithik roshan ameesha patel

Ameesha Patel on Hrithik Roshan- सभी जानते हैं कि कहो ना प्यार है से ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जिससे आपको पता चलेगा कि आज भी अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन एक दूसरे से कैसा बॉंड शेयर करते हैं।

दरअसल अमीषा पटेल का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो बता रहीं हैं कि शुरुआती दिनों में वो ऋतिक रोशन क्या किया करते थे। इसके अलावा अमीषा पटेल ने बताया कि आज भी ऋतिक ने अमीषा का नंबर किस नाम से सेव किया हुआ है।

हीरोइन के नाम से सेव है नंबर

अमीषा पटेल का ये वीडियो ईटाइम्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उनका कहना है कि, ''मैं हमेशा कहूंगा कि ऋतिक मेरा कोस्टार नहीं मेरा दोस्त है। और क्या आप जानते हैं तब से लेकर आज तक मेरा नंबर उसके कॉंटैक्ट लिस्ट में हीरोइन के नाम से सेव है।

हम एक दूसरे के साथ अपने ऑटोग्राफ्स की प्रैक्टिस करते थे। ऋतिक मुझसे पूछता था कि अगर मैं फेमस हुआ तो क्या ये ऑटोग्राफ अच्छा लगा और मैं भी उससे वही सवाल करती थी।

हम एक दूसरे को एडवाइज करते थे कि ऐसे करो वैसे करो, बहुत क्यूट मोमेंट्स हम दोनों ने साथ में शेयर किए हैं।'' अमीषा पटेल का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''पर आप फेमस नहीं हुई।'' एक ने लिखा, ''मैं चाहती हूं कि उसकी शादी ऋतिक से हो जाए।'' एक ने लिखा, ''अमीषा सबसे प्यारी अभिनेत्री हैं। वह हमेशा अपने सह-कलाकारों की तारीफ करती हैं।'' एक ने लिखा, ''वह बहुत सुंदर और सुंदर थी, शायद सबसे प्यारी लेकिन..।'' एक ने लिखा, ''कहो ना प्यार है और गदर की दीवानी अमीषा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए वीडियो..

Read more about: hrithik roshan ameesha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X