#AlertAkshay: मोहनजोदड़ो क्लैश से पहले ऋतिक ने दिया रूस्तम को मेसेज
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे प्रोफेशनल इंसान हैं। कम से कम उन्होंने ऐसा साबित तो कर दिया। हुआ यूं कि अक्षय कुमार की रूस्तम का ट्रेलर आ चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आया है।
और इन लोगों में शामिल हैं ऋतिक रोशन। जिन्होंने ट्वीट कर अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर को बधाई दी। ऋतिक ने लिखा कि अक्षय कुमार, रूस्तम का ट्रेलर शानदार लग रहा है। अच्छी फिल्में अच्छी पसंद से बनती हैं। क्यों ट्विंकल?

इस पर अक्षय कुमार ने जवाब दिया कि मैं तुम्हारी बात से बिल्कुल सहमत हूं ऋतिक। मोहनजोदड़ो जैसे काल के ऊपर पूरी फिल्म बनाने के लिए हिम्मत चाहिए। इस काम के लिए तुम्हारे जज़्बे को सलाम।
[#Exclusive: रूस्तम ट्रेलर पर ऋतिक का असली REACTION!]
अब दोनों की ट्विटर पर दोस्ती देखकर सबको काफी अच्छा लगा। क्योंकि रूस्तम और मोहनजोदड़ो एक ही दिन क्लैश हो रही है यानि कि 12 अगस्त। ऐसे में दोनों ही एक्टर्स अपनी फिल्मों में जान झोंक देंगे।
खासतौर से ऋतिक रोशन के लिए ये काफी बड़ी चुनौती है क्योंकि उनके मोहनजोदड़ो ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद नहीं किया था। बल्कि ट्रेलर रिलीज़ होते ही उसमें काफी गलतियां भी निकाल ली गई थीं।
[#MohenjodaroTrailer: 3 मिनट में निकाल ली गईं इतनी गलतियां!]
अब दोनों ही फिल्में क्लैश के लिए तैयार हैं। एक तरफ अक्षय कुमार की रूस्तम पीरियड ड्रामा है पर फिल्म का विषय सस्पेंस थ्रिलर है वहीं ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो विशुद्ध रूप से पीरियड लव स्टोरी है।


Click it and Unblock the Notifications



