Vikram Vedha की रिलीज के बीच गर्लफ्रैंड सबा आज़ाद के साथ पोज़ देते दिखे सुपरस्टार ऋतिक रोशन, देंखे VIDEO

ऋतिक रोशन [Hrithik Roshan] और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा रिलीज हो चुकी है और फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी मिल रही है। फिल्म में ऋतिक के काम को काफी तारीफ मिल रही है। इस बीच फिल्म के सुपरस्टार ऋतिक रोशन मुंबई में अपनी गर्लफ्रैंड सबा आज़ाद के साथ नजर आए। दोनों ने साथ में पैपराजी के सामने जमकर पोज़ भी दिया। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक और सबा एक साथ बाहर निकलते हैं और अपनी कार में जाकर बैठने लगते हैं। तभी पैपराजी दोनों को आवाज लगाते हैं तो वे दोनों पैपराजी को पोज देने के लिए आते हैं। लुक की बात करें तो ऋतिक ऑल ब्लैक कलर आउटफिट में हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं और सबा ने डेनिम जींस और ब्लू क्रॉप टॉप पहना है।
ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन धीरे धीरे दोनों ने इसे ऑफिशियल कर दिया। दोनों कई मौकों पर साथ दिखे हैं, कभी डिनर करते तो कभी फैमिली फंक्शन में।
हालांकि, लोगों को इनकी जोड़ी कुछ खास पसंद नहीं। लिहाजा, जब भी इनकी तस्वीरें या वीडियो बाहर आती हैं, दोनों को काफी ट्रोल किया जाता है। हालिया वायल हुए वीडियो में भी यूजर्स ने दोनों को काफी निगेटिव कमेंट्स दिये हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "पापा-बेटी लग रहे हैं दोनों।" तो दूसरे ने लिखा, "ऋतिक भाई आप बेहतर डिजर्व करते हो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आपकी बेटी लग रही है.."


Click it and Unblock the Notifications












