'सुपर 30' के लिए ऋतिक रोशन ने ये भी किया था, गणित से भरी है वैनिटी वैन की एक दीवार- PIC
सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपना हर किरदार निभाने के लिए जी-जान लगा देते है। सुपर 30 की शूटिंग के दौरान, एक गणितज्ञ की मानसिकता को बेहतर समझने के लिए, ऋतिक रोशन की वैनिटी वैन की एक दीवार को रीडिज़ाइन किया गया था और उसे गणित के इक़वेशन के साथ भरा गया था।
इस विशेष दीवार को फिल्म की शुरुआत में ही रीडिज़ाइन कर दिया गया था क्योंकि एक अभिनेता के दिनचर्या में वैनिटी वैन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऋतिक के करीबी सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि, "जो कोई भी उनकी वैनिटी वैन में कदम रखता है, यह विशेष दीवार उसका ध्यान अवश्य आकर्षित करती है।"

यह दीवार अभी भी वैसी ही है क्योंकि "सुपर 30" ऋतिक के लिए बेहद खास फ़िल्म है। फिल्म अपनी मजबूत और प्रभावशाली कहानी के लिए देशभर में प्रशंसा बटोर चुकी है और ऋतिक को भी उनके किरदार के लिए प्रशंसकों द्वारा बेहद सराहा गया है।
सुपर 30 में अपने साधारण लुक के बाद, ऋतिक को अपनी फिल्म वॉर के लिए कठिन ट्रांस्फोर्मेशन से गुजरना पड़ा था और आनंद से कबीर में उनके परिवर्तन ने सभी को हैरान कर दिया था।
'सुपर 30' और 'वॉर' दोनों ही बॉक्स ऑफिस सुपरहिट रही है और वॉर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाये हुए है। बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर हिट के साथ, कहा जा सकता है कि ऋतिक रोशन 2019 में सबसे प्रॉफिटेबल स्टार्स में से एक रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications