..................... Hrithik Roshan happy with box office result of Krrish 3 - Hindi Filmibeat

कृष 3 फिल्म की सफलता से खुश हैं रितिक रौशन!

रितिक रौशन की फिल्म कृष 3 को बॉक्स ऑफिस पर भले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई ना मिली हो लेकिन दीवाली के चलते फिल्म की इतनी कमाई तो हो गयी है कि कृष 3 को सफल तो कहा ही जा सकता है। खासतौर पर बच्चों को ये फिल्म काफी पंसद आ रही है। क्योंकि फिल्म में उनका फेवरेट सुपर हीरो है और साथ ही इस साल तो सुपर हीरो के साथ ही कई सुपर विलेन भी फिल्म में दिखाये गये हैं। लोगों को विलेन के किरदार में विवेक ऑबरॉय और कंगना रानावत काफी पंसद आ रहे हैं। कंगना के स्टंट तो बच्चों में काफी फेमस भी हो गये हैं। बच्चे कृष 3 के जैसे ही उड़ना भी चाहते है और साथ ही कृष की मर्चेंडाइस भी बच्चों में काफी फेमस भी हो गयी।

कृष 3 के बॉक्स ऑफिस के पहले दिन के कलेक्शन से रितिक रौशन काफी खुश हैं। पहले ही दिन कृष की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को देखने के लिए रितिक रौशन मुंबई के गेइटी सिनेमा में पहुंचे और वहां पर लोगों की भीड़ को देख वो काफी खुश हुए। रितिक रौशन ने गेइटी सिनेमाहॉल में पहुंचकर मीडिया से कहा मैं तहेदिल से दर्शकों को और कृष 3 की पूरी टीम को धन्यवाद कहना चाहता हूं। साथ ही पूरी टीम को उनके बेहतरीन काम के लिए भी बधाई देना चाहता हूं। मैं इतना खुश हूं कि मुझे शब्द ही नहीं मिल रहे हैं। मेरी दीवाली काफी अच्छी हो गयी है।

रितिक रौशन ने अपने इंटरव्यू के दौरान भी कहा था कि उनके परिवार वालों और उनके दोस्तों को कृष 3 काफी पसंद आई है। सुजैन रौशन ने तो यहां तक कहा कि कृष 3 रितिक रौशन की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म है। हालांकि रितिक अपनी फिल्म को लेकर सही प्रतिक्रिया जानने के लिए फिल्म की रिलीज का वेट कर रहे थे क्योंकि उनका मानना है कि परिवार और दोस्तों को तो फिल्म पंसद आएगी ही। लेकिन असली प्रतिक्रिया तो दर्शक ही देते हैं। खैर रितिक के लिए तो इस साल दीवाली काफी बेहतरीन रही अब देखना है कि ये नया साल और क्रिसमस किसके किसके लिए शुभ होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X