नाना 'जे ओमप्रकाश' की अंतिम यात्रा में भावुक ऋतिक, बहन सुनैना रोती दिखीं, अमिताभ शामिल
ऋतिक के नाना और अपने समय के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक-निर्माता जय ओम प्रकाश का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं। जहां पर पूरा रोशन परिवार भावुक नजर आया।
बता दें कि 92 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। जे ओम प्रकाश मेहरा के पार्थिव शरीर को उनके दामाद राकेश रोशन ने कंधा दिया। ऋतिक रोशन अपने नाना की अर्थी के आगे अग्नि की मटकी के साथ चलते हुए नजर आए। ऋतिक रोशन इस दौरान बेहद भावुक दिखाई दिए।

ऋतिक अपने नाना के बेहद करीबी रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अपनी नाना की जिंदगी और उनके संघर्षों से बेहद प्रभावित रहे हैं। उनकी लाइफ के सबसे बड़े शिक्षक उनके नाना हैं।
बता दें कि पिछले साल ऋतिक ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर अपने नामा का 92 वें जन्मदिन मनाया था। 24 जनवरी 1926 को उनका जन्म पंजाब में हुआ था। मेहरा साहब के फिल्मों की लंबी फेहरिस्त पर फोकस किया जाए तो बतौर निर्देशक आदमी खिलौना है, आस पास, आशा,आप की कसम जैसी सुपरहिट फिल्में रही हैं।
अजय देवगन ने किया ट्टीट और जताया दुख..


Click it and Unblock the Notifications