..................... ऋतिक रोशन की शर्टलेस तस्वीरें | Hrithik Roshan goes shirtless for Dabboo Ratnani’s 2021 calendar photos viral - Hindi Filmibeat

डब्बू रतनानी के लिए ऋतिक रोशन ने करवाया शर्टलेस फोटोशूट, फोटो धड़ल्ले से वायरल!

एक्टर ऋतिक रोशन अक्सर अपने चार्म और हैंडसम लुक से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। करोड़ों लड़कियां ऋतिक रोशन के लुक पर मरती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा सोशल मीडिया पर भी लगाया जा सकता है जहां ऋतिक रोशन ने अपनी लेटेस्ट कूल फोटो शेयर की है।

डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021 के लिए ऋतिक रोशन ने हॉट पोज दिया और इसके लिए वह शर्टलेस अवतार में नजर आए। ऋतिक रोशन का ये शर्टलेस लुक फैंस को खूब पसंद आया साथ ही उनके सेलेब दोस्तों ने भी रिएक्ट किया। फिलहाल ऋतिक रोशन का डब्बू रतनानी द्वारा शूट फोटो खूब वायरल हो रहा है।

Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन की तस्वीर पर कोरियोग्राफर फराह खान से लेकर डब्बू रतनानी समेत तमाम स्टार्स ने रिएक्ट किया और एक्टर की तारीफ की। बात करें डब्बू रतनानी की तो वह बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर हैं जो हर साल बड़े बड़े स्टार्स के फोटोशूट कैलेंडर को लॉन्च करते हैं।

इस साल भी डब्बू रतनानी ने आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, सनी लियोनी, टाइगर श्रॉफ, शहनाज गिल से लेकर रकुल प्रीत व विकी कौशल समेत कई स्टार्स का फोटोशूट किया।

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद के साथ नई फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

दीपिका और ऋतिक रोशन की जोड़ी

दीपिका और ऋतिक रोशन की जोड़ी

अभी तक बड़े पर्दे पर ऋतिक व दीपिका ने साथ में काम नहीं किया है। दोनों की ये फिल्म साल 2022 में आएगी अगर कोरोना ने हालात बिगाड़े नहीं तो।

ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म

ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म

ऋतिक रोशन सिद्धार्थ आनंद के साथ बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अब फाइटर भी सुपर एक्शन से भरी होगी।

कृष 4

कृष 4

हाल में ही कृष 4 को लेकर भी ऋतिक रोशन ने ऑफियल ऐलान किया। जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू होगा और इस फ्रेंचाइजी की नई फिल्म का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X