Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad: शेयर की प्राइवेट तस्वीरें, केवल ऋतिक के साथ यूं मनाया जन्मदिन

Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad

Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad इस हफ्ते काफी सुर्खियों में रहे। कारण रहा, सबा आज़ाद का 37वां जन्मदिन। ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड, 1 नवंबर को 37 साल की हो गईं और उनका जन्मदिन, ऋतिक रोशन ने काफी खास बना दिया। सबा और ऋतिक ने ये दिन साथ में बिताया और सबा ने अब ऋतिक के साथ अपने इस प्राइवेट जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।

सबा आज़ाद के साथ ऋतिक रोशन इन तस्वीरों में जहां कहीं उनके साथ पाउट करते नज़र आ रहे हैं तो कहीं बेहद करीब। वहीं दोनों साथ में वर्कआउट करते हुए भी नज़र आए। इस दौरान, दोनों साथ में लंच डेट भी की जिसकी तस्वीरें सबा ने एक वीडियो में शेयर की।

साथ में किया लंच

साथ में किया लंच

इस तस्वीर में सबा आज़ाद और ऋतिक रोशन एक साथ लंच करते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि सबा को काफी समय से ऋतिक रोशन की Mystery Girl कहा जा रहा था लेकिन करण जौहर की बर्थ डे पार्टी पर ऋतिक रोशन ने सबा को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर सबसे मिलवाया और अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।

साथ में जिम

साथ में जिम

अपने जन्मदिन के मौके पर, सबा आज़ाद, ऋतिक रोशन के साथ जिम करती नज़र आईं। सबा ने अपने पोस्ट में लिखा - मैं अपना जन्मदिन आमतौर पर शांति से ही बिताती हूं। मुझे इस दिन भी नॉर्मल चीज़ें करना ही पसंद है। या फिर मैं वो करना चाहूंगी जो मैं पूरा साल करते रहना चाहूं। कुछ नया सीखना चाहूंगी जहां मैं अपने शरीर को नई ऊर्जा दे सकूं।

धन्यवाद Ro

धन्यवाद Ro

सबा आज़ाद, प्यार से ऋतिक रोशन को Ro बुलाती हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा मेरे इस अजीब से दिन से अजीब से प्लान को इतनी खूबसूरती के साथ पूरा करने के लिए शुक्रिया। और उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने खूबसूरत मेसेज और खूबसूरत फूल भेजे। मेरा घर इस समय खिल रहा है।

साथ में काटा केक

साथ में काटा केक

सबा आज़ाद ने केवल ऋतिक के साथ अपना ये खास दिन बिताया और उन्होंने एक प्यारा सा केक भी काटा। उनकी तस्वीरों पर फैन्स और उनके दोस्त लगातार उन पर प्यार बरसा रहे हैं।

अक्सर होते हैं ट्रोल

अक्सर होते हैं ट्रोल

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद ने जब तक अपने रिश्ते के कुबूल नहीं किया था तब तक अक्सर उन्हें ट्रोल किया जाता था। लेकिन अब फैन्स उनकी इस जोड़ी को स्वीकार कर चुके हैं। खबरों में उनकी शादी की खबरें भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।

यूं किया था विश

यूं किया था विश

1 नवंबर को सबा के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए ऋतिक ने उनकी प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था - तुम्हारे अंदर जो दिल धड़कता, तुम्हारी अंदर जो ताल है, जो आवाज़ है और तुम्हारा ये बेहद खूबसूरत दिमाग, तुम्हें इस दुनिया में सबसे अलग बनाता है। इस दुनिया में होने के लिए शुक्रिया मेरी अजीब सी, झल्ली सी, अल्हड़ सी लड़की। ऋतिक के दोस्तों ने भी इस पोस्ट पर सबा को विश किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X