शादी की रस्मों के बी आनन फानन में अस्पताल में भर्ती हुई ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड, बताया जश्न के माहौल में...
Hrithik Roshan Girlfriend Hospitalized: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हाल ही में अपने कजिन ईशान रोशन की शादी में शामिल हुए। इस शादी में ऋतिक अकेले नजर आए, जबकि आमतौर पर उनके साथ हर फैमिली फंक्शन में दिखने वाली उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद वहां मौजूद नहीं थीं। इसे लेकर फैंस के बीच बातें होने लगीं।

अब सबा आज़ाद ने खुद इसकी वजह बता दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर शेयर की और बताया कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। हालत ऐसी थी कि वह अपने भाई की शादी तक मिस करने वाली थीं। इलाज के बाद अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।
वहीं ऋतिक रोशन मुंबई में हुई इस पारिवारिक शादी में सादे और पारंपरिक कपड़ों में पहुंचे। जैसे ही वह वहां पहुंचे, कैमरों की नजर उन पर टिक गई। इस मौके पर उनके दोनों बेटे भी उनके साथ नजर आए।
ऋतिक और सबा दोनों ही अपने रिश्ते को ज्यादा दिखावा किए बिना निभाते हैं। साल 2022 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से कई इवेंट्स और फैमिली गेदरिंग्स में दोनों साथ नजर आते रहे हैं।
ऋतिक जहां बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं, वहीं सबा आज़ाद एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने अपने म्यूजिक बैंड के जरिए अलग पहचान बनाई है।
फैंस को यह जोड़ी इसलिए पसंद आती है क्योंकि दोनों एक-दूसरे की सोच और काम का सम्मान करते हैं। ऋतिक कई बार सबा की तारीफ कर चुके हैं और सबा अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें एक समझदार और मॉडर्न कपल मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












