रैंप पर आपे से बाहर हुईं ऋतिक की गर्लफ्रेंड, लोग बोले- ऋतिक भैया ने इसका हाल भी कंगना जैसा कर दिया

Saba Azad Ramp Walk: सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अपने रिलेशन को लेकर छाए हुए हैं। इस कपल की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब सबा आदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखरल नेटिजंस अपना सिर पकड़ रहे हैं।
इस अतरंगी अंदाज के लिए सबा आजाद को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ लोग मजे लेते हुए ये भी कह रहे कि ऋतिक रोशन ने सबा की हालत भी कंगना जैसी कर दी है। ऐसे में ऋतिक को डेट करने से पहले लड़कियों 100 बार सोच लो।
सबा आदाज के इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो ये हसीना रैंप पर शानदार वॉक करने के बजाय झूमते हुए वॉक कर रही है। सबा की क्रेजी वॉक को देखकर एक पल के लिए लगता है कि जैसे कोई लड़की नशे में झूम रही हैं। हालांकि ऐसे नहीं है बल्कि सबा ने ऐसा खुद को सबसे अलग प्रेजेंट करने के लिए किया है।
सोशल मीडिया पर सबा का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हे बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक ऋतिक रोशन और सबा आजाद को हाल ही में अर्जेंटीना में एक साथ छुट्टियां बिताते हुए देखा गया था। दोनों अपने इस वैकेशन से पिछले दिनों ही लौटे हैं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।
अपनी निजी जिंदगी में होती तांक-झांक पर सबा आजाद ने खुलकर बात की और बोला,- 'क्या यह किसी को नहीं मिलेगा? यह हर किसी को मिलता है। लेकिन मुझे लगता है कि यह कोर्स का एक हिस्सा है। लोग दूसरे लोगों के जीवन में बेहद रुचि रखते हैं, हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? आप बस अपना सिर नीचे रखें और काम करते रहें।'


Click it and Unblock the Notifications