#Great: ऋतिक ने 10 साल के बेटों को दिया 1.5 करोड़ का खिलौना!
ऋतिक रोशन काफी अच्छे पापा हैं। या तो वो शूटिंग कर रहे होते हैं या फिर बच्चों के साथ वेकेशन पर निकले होते हैं। और जब ये बच्चे यानि कि ऋहान और ऋदान पापा के साथ नहीं होते हैं तो अपनी मम्मी के साथ छुट्टियां मना रहे होते हैं।
अब वो स्कूल कब जाते हैं हमें नहीं पता। बहरहाल, हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने बच्चों को एक शानदार खिलौना गिफ्ट किया है और इस खिलौने की कीमत है सवा करोड़ रूपये।
[#Back2Back: एक नहीं, दो नहीं...तीन बार लगातार किया ऋतिक को रिप्लेस]
दरअसल, 10 साल के ऋहान और 8 साल के ऋदान को पापा रोशन ने गिफ्ट की है एक ब्रैंड न्यू मर्सिडीज़ जिसकी कीमत है सवा करोड़ रूपये। ऋतिक के पास खुद भी यही गाड़ी है सफेद रंग में।
जनवरी में ऋतिक रोशन ने अपना बर्थ डे बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया । इस मौके पर ऋतिक ने खुद को 7 करोड़ की रोल्स-रॉयल्स गिफ्ट की।
वैसे ऋतिक ने तो यह कार खुद को गिफ्ट की लेकिन बॉलीवुड में महंगे गिफ्ट्स के लेन देन का इतिहास काफी पुराना है। जानिए कब बॉलीवुड सेलेब्स ने दिए एक दूसरे के मंहगे गिफ्ट्स -


Click it and Unblock the Notifications