घायल होना रितिक के लिए शुभ है
रितिक के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। बॉलीवुड के डैशिंग हीरो रितिक रोशन कृष-3 के सेट पर शूंटिग करते हुए घायल हो गये हैं। खबर है कि फिल्म के कुछ एक्शन सीन करते हुए रितिक रोशन के हाथ में चोट लग गयी जिसकी वजह से उनके हाथ से खून निकलने लगा जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ गया।
लेकिन रितिक ने दिलेरी दिखाते हुए और कुछ देर आराम करने के बाद दोबारा फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में रितिक के अलावा विवेक ओबराय भी है, जो खलनायक की भूमिका में है।
वैसे आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रितिक का घायल होना उनके लिए लकी रहा है। इससे पहले वो करण जौहर की फिल्म अग्निपथ और जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं। अग्निपथ की शूटिंग के दौरान वो दो बार घायल हुए थे वो भी बुरी तरह से लेकिन अग्निपथ और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा दोनों ही बड़ी हिट हुई।
देखते हैं इस बार रितिक का घायल होना उनके लिए क्या लेकर आता है? फिल्म अगर हिट होती है तो वाकई में यह बात सच हो जायेगी कि रितिक का घायल होना उनके लिए लकी होता है।वैसे कृष3 उनके पापा राकेश रोशन बना रहे हैं। जिसमें एक बार फिर से आपको अलग एक्शन वाला रितिक देखने को मिलेगा जो कि लंबे अरसे से लापता हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications












