..................... पठान देखने के बाद ऋतिक रोशन ने किया दमदार रिव्यू, बोले- सिद्धार्थ आनंद ने फिर से.. Hrithik Roshan gave a strong review after watching Pathaan, speaks on Siddharth Anand! - Hindi Filmibeat

पठान देखने के बाद ऋतिक रोशन ने किया दमदार रिव्यू, बोले- सिद्धार्थ आनंद ने फिर से..

pathaan

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का एक स्टार ऋतिक रोशन भी हैं और इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। जी हां, सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज होकर धमाका किया है और इसके बाद से जो रिव्यू सामने आ रहे हैं वो काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में वॉर एक्टर ऋतिक रोशन ने भी पठान को लेकर अपना रिव्यू साझा किया है जो कि पसंद किया जा रहा है।

उन्होने शाहरुख खान और पठान के साथ साथ इस फिल्म के हर एक हिस्से की तारीफ की है। ऋतिक रोशन लिखते हैं, "क्या ट्रिप था। अविश्वसनीय नजर, कुछ सीन, कसी हुई पटकथा, अद्भुत संगीत, आश्चर्य और ट्विस्ट सभी तरह से पहले कभी नहीं देखे गए। सिड तुमने इसे फिर से किया है, आदि तुम्हारी हिम्मत ने मुझे चकित कर दिया। शाहरुख, दीपिका, जॉन और पूरी टीम को बधाई। #पठान।"

जैसे ही ऋतिक रोशन का ये ट्वीट सामने आया, उनके फैंस भी फिल्म देखने की बात कर रहे हैँ। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर को भी सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।

आपने देखा था कि किस तरह से एक्शन सीन्स इस फिल्म में नजर आए थे और सिद्धार्थ की तारीफ हुई थी। वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन इस वक्त फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में है और ये फिल्म एक दमदार एक्शन फिल्म साबित होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

हालांकि फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और देखना ये है कि धमाका कब तक होने वाली है। पठान की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो काफी तगड़ा था और उनके फैंस इस पिल्म को काफी प्यार दे रहे हैं, उनका कहना है कि वो भाई के लिए भी थिएटर जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X