..................... Hrithik Roshan gave a gift to the entire action team of Vikram Vedha | ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा की पूरी एक्शन टीम को दिया गिफ्ट,जानें क्या है ये शानदार तोहफा - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा की पूरी एक्शन टीम को दिया गिफ्ट,जानें क्या है ये शानदार तोहफा

By Filmibeat Desk

ग्रीक गॉड, ऋतिक रोशन को गिफ्ट्स के साथ अपनी टीम के प्रयासों की सराहना करने के लिए जाना जाता है। इस बार 'विक्रम वेधा' के सेट पर, अभिनेता ने जूतों की खूबसूरत जोड़ी के साथ पूरी एक्शन टीम को सरप्राइज दिया है। वैसे ऋतिक रोशन का जूतों का अपना ब्रैंड भी हैं।

टीम के स्टंटमैन ने अपने सुपर हीरो ऋतिक रोशन को परफ़ेक्ट गिफ्ट देने के लिए अपने सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा है। यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक रोशन ने उपहार दिए हैं, उन्होंने वॉर और सुपर 30 के सेट पर भी अद्भुत चीजें उपहार में दी थीं। अभिनेता कभी भी अपना भाव व्यक्त करने से कतराते नहीं है।

Hrithik Roshan

साथ ही बीते दिन यह पता चला था कि विक्रम वेधा का पहला और सबसे क्रेजी एक्शन सीक्वेंस पूरा कर लिया गया है। अभिनेता की पाइपलाइन में 'फाइटर' और 'विक्रम वेधा' जैसे टाइटल्स शामिल हैं जिनकी रिलीज़ का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

फाइटर फिल्म में ऋतिक रोशन पहली बार दीपिका पादुकोण के अपोसिट नजर आएंगे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के साथ ऋतिक और दीपिका दोनों ही पहले काम कर चुके हैं। ऋतिक ने सिद्धार्थ आनंद के साथ वॉर और बैंग बैंग फिल्म की तो वहीं दीपिका पठान जैसी फिल्म निर्देशक के साथ कर रही हैं।

हाल में ही ऋतिक रोशन ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के प्रति अपना स्टैंड रखा। उन्होंने ड्रग्स केस मामले में आर्यन खान को सपोर्ट किया और समझाया कि ये उनका कठिन दौर है जिससे वह जल्द ही बाहर आ जाएंगे।

Read more about: hrithik roshan vikram vedha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X