Pic of the Day: नए लुक में बेहद अलग दिख रहे हैं ऋतिक रोशन, किस फिल्म की हो रही तैयारी
लॉकडाउन खत्म होने के बाद बॉलीवुड में धीरे धीरे सभी का जीवन पटरी पर लौट रहा है और हर कोई अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट रहा है। अब ऋतिक रोशन को भी बिल्कुल नए लुक में देखा गया। ऋतिक हाल ही में दाढ़ी और छोटे बालों के साथ दिखाई दिए हैं और हर कोई उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अटकलें लगा रहा है।
माना जा रहा है कि ऋतिक रोशन को करण जौहर ने RN Kao बायोपिक के लिए अप्रोच किया है। और ऋतिक को ये प्रोजेक्ट पसंद भी आ रहा है। हालांकि अभी तक कोई डील फाईनल नहीं हुई है।

लेकिन ऋतिक के इस नए लुक को देखकर लग रहा है कि वो स्पाईमास्टर की भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। 2019 में ऋतिक रोशन ने वॉर के साथ धमाकेदार वापसी की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2019 की सबसे बड़ी फिल्म बनी।
इसके बाद से फैन्स ऋतिक के अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि उनका नाम कई फिल्मों से जोड़ा गया है लेकिन फिलहाल ऋतिक ने कोई नया प्रोजेक्ट साईन नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications