48 साल के ऋतिक रोशन की लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस भी रह गए भौचक्के, 2023 की एक्टर ने की धमाकेदार शुरुआत

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। सोमवार को ऋतिक रोशन ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में 8 पैक एब्स को फ्लॉन्ट किया है। अपनी टीशर्ट को ऊपर करते हुए ऋतिक रोशन पोज देते नजर आ रहे हैं।
साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ऑलराइट, लेट्स गो #2023 (ठीक है...2023 की शुरुआत करते हैं)। बता दें कि, ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
वहीं, शेयर की गई तस्वीरों में ऋतिक रोशन आईने के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर जिम में ली गई है और ब्लैक कैप, ब्लैट टीशर्ट, ट्रैक पैंट में ऋतिक रोशन हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही ऋतिक रोशन के क्लीन शेव लुक को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कॉमेंट
वरुण धवन ने भी उनकी तस्वीरों पर कॉमेंट किया है और लिखा है- ठीक है फिर (ओके देन)। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- सर बस दो दे दो। ऋतिक रोशन के एक फैन ने उनकी तस्वीरों पर कॉमेंट किया है- पुराने ऋतिक की वापसी। एक यूजर ने लिखा है- क्या कोई विश्वास कर सकता है कि यह 48 साल का इंसान है।

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन पिछले साल 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इसके बारे में बात करते हुए ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'विक्रम वेधा रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जिस तरह की प्रतिक्रिया मुझे मिली, निश्चित रूप से मेरे अन्दर का एक इस बात को लेकर कश्मकश में था कि मैं उससे क्या सीख सकता हूं।'

विक्रम वेधा की असफलता पर बोले
ऋतिक रोशन ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि मुझे इस बात का एहसास बाद में होगा। लेकिन फिलहाल मुझे ऐसा लगता है कि ये ऐसा कुछ है जो लोग मुझे करते हुए नहीं देखना चाहते हैं। शायद मुझे वो किरदार निभाने की अनुमति नहीं है, जहां मैं अपने फैंस को वो नहीं परोस सकता जो उन्हें चाहिए। वह मुझे एक तरह के किरदार में ही देखना चाहते हैं। अगर मुझे इस तरह के किरदार निभाने हैं, तो मुझे उन्हें एक अलग नजरिया देना होगा।'


Click it and Unblock the Notifications