ऋतिक रोशन ने नहीं लिया कंगना का नाम लेकिन जमकर धो दिया करारे जवाब के साथ
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30, 12 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। और ऋतिक लगातार अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लगे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने Bullies के बारे में बात करते हुए बताया कि ऐसे लोगों से कैसे निपटा जाए जो लगातार बिना बात के बस किसी को भी नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।
इस इंटरव्यू में ऋतिक ने कंगना का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि ऐसे लोगों को बहुत ही धैर्य के साथ डील करना चाहिए। ऋतिक ने ये भी कहा कि ऐसे लोगों के साथ बहस में पड़कर भी कोई फायदा नहीं होता है। आप समाज को देखने दीजिए कि दोनों पक्ष क्या कर रहे हैं और सही गलत का फैसला उन पर छोड़ दीजिए।

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की सुपर 30 पहले 26 जुलाई को रिलीज़ हो रही थी लेकिन फिर अचानक से कंगना रनौत - राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या ने अपनी रिलीज़ डेट बदलकर 26 जुलाई कर दी। ऋतिक ने इस बारे में भी बात करते हुए कहा कि जो क्लैश पहले ही जानबूझकर बनाया गया है, मैं उसमें क्यों फंसूं? मैंने अपनी फिल्म हटाई तो भी मैं रोने धोने वाला आदमी बन गया। मुझे अब इन चीज़ों से फर्क नहीं पड़ता है।
हालांकि ऋतिक को उन लोगों से ज़्यादा दिक्कत है जो ऐसे लोगों को बढ़ावा देते हैं। ऋतिक कहा कहना है कि ये जो लोग पीछे से ऐसे लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं उनकी वजह से ही इन लोगों में कुछ भी बोलने की हिम्मत आ जाती है। वैसे कंगना रनौत के झगड़े, लगभग पूरी इंडस्ट्री से हैं -


Click it and Unblock the Notifications