#WordWar: ऋतिक के एक बयान ने शाहरूख खान को धो डाला!

ऋतिक रोशन यूं तो जल्दी बोलते नहीं है और जब बोलते हैं तो भी नापतोल कर ही बोलते हैं लेकिन इस बार उन्होंने तय किया कि दो टूक बात कर ही ली जाए और उन्होंने काबिल और रईस क्लैश के बारे में बात कर ही डाली।

ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं दूसरों की नैतिकता पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन मैं हमेशा अपने बनाए उसे उसूल और नियमों पर ही चलता हूं ,और उम्मीद करता हूं कि दूसरे भी उसी पर चलें।"

Hrithik Roshan Shahrukh Khan

ऋतिक रोशन ने यही बात खत्म नहीं की उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने हाल ही में कृष 4 की डेट अनाउंस की थी लेकिन हमने वो वापस ले ली, क्योंकि किसी और ने वो तारीख ली हुई थी। ये नैतिकता के खिलाफ है कि आप किसी की तारीख हाईजैक कर लें।
[दो टूक: "शाहरूख - सलमान - आमिर...अगर इतने बड़े हैं तो बड़प्पन दिखाएं"]

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की काबिल की रिलीज़ काफी पहले ही अनाउंस हो चुकी थी लेकिन बाद में जब शाहरूख खान ने सलमान खान की सुलतान के साथ अपना क्लैश रोका तो उन्होंने अपनी फिल्म भी काबिल की तारीख पर अनाउंस कर दी।
[#OnPoint: 'जब आदमी रणबीर से सलमान बनने लगे तो डरता है!']

इस क्लैश के बारे में बात करते हुए ऋतिक ने कहा कि जब दो फिल्में टकराएंगी तो नुकसान भी होगा ही। लेकिन अगर दोनों ही फिल्में अच्छी हुईं तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल भी कर सकती हैं। लेकिन अब सब कुछ किस्मत और दर्शकों के हाथ में है।

वैसे बॉलीवुड में पहली बार नहीं है जब दो सुपरस्टार्स खुलकर एक दूसरे के सामने आए हों -
करण जौहर - अजय देवगन
हाल ही में अजय देवगन ने साबित किया कि करण जौहर ने केआरके को ऐ दिल है मुश्किल प्रमोट करने के लिए 25 लाख रूपये दिए और उन्होंने दो टूक कहा भी कि अगर करण जौहर इसमें शामिल हैं तो इसकी जांच हो।

सलमान खान - संजय दत्त
आईफा समारोह के दौरान एक रात सलमान खान संजय दत्त के कमरे में पहुंचे और उन्हें बताने लगे कि संजय अपना करियर वापस ट्रैक पर कैसे लाएं बस फिर क्या तमाशा तो होना ही था!

अजय देवगन - शाहरूख खान
अजय देवगन ने शाहरूख खान की जब तक है जान के खिलाफ तब हल्ला बोल कर दिया जब उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार को केवल सिंगल स्क्रीन मिले जबकि सारे मल्टीप्लेक्स यश चोपड़ा की फिल्म के साथ हो लिए।

सनी देओल - शाहरूख खान
सनी देओल का शाहरूख खान से यूं तो कोई बैर नहीं लेकिन उनकी मानें तो डर फिल्म के दौरान पूरी स्क्रिप्ट ऐसी बदल दी गई कि उन्हें साइड हीरो बना दिया गया और उन्हें पता भी नहीं चला।

आमिर खान - शाहरूख खान
शाहरूख मेरे पैर चाट रहा है, आमिर खान का ये ब्लॉग कोई कैसे भूल सकता है। उनकी ये हरकत इतनी बचकानी थी कि कोई कुछ रिएक्ट ही नहीं कर पाया था।

सलमान खान - ऋतिक रोशन
सलमान खान दरअसल, गुज़ारिश में काम करना चाहते थे लेकिन संंजय लीला भंसाली ज़िद्दी आदमी हैं। वो वही करते हैं जो उनकी फिल्म के लिए बेस्ट है। गुज़ारिश की रिलीज़ के बाद सलमान खान का कहना था कि कोई कुत्ता भी नहीं गया वो फिल्म देखने।

शाहरूख खान - शिरीष कुंदेर
शिरीष कुंदेर के बारे में तो खैर बात करना भी बेकार है क्योंकि अजीबोगरीब बातें वो हमेशा कहते रहते हैं। फिर उन्होंने शाहरूख खान की रा.वन पर जोक मारा कि मैंने सुना कि कोई 100 करोड़ का बम फुस्स हो गया। आगे उन्हें पड़ा शाहरूख खान ज़ोरदार चांटा।

सलमान खान - विवेक ओबेरॉय
अब क्या कहें, किसे क्या नहीं पता!

शत्रुघ्न सिन्हा - अमिताभ बच्चन
शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिषेक बच्चन की शादी की मिठाई जस की तस लौटा दी थी। और साफ कहा था कि जब उन्हें न्योता नहीं भेजा जा सकता तो वो मिठाई कैसे खा लें!

सलमान खान - शाहरूख खान
अब क्या कहें किसी क्या नहीं पता। हालांकि ये लड़ाई हुई किस वजह से इस पर अभी भी केवल कयास हैं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X