कोरोना का कहर खत्म होते ही चीन में रिलीज होगी ऋतिक रोशन की ये सुपरहिट फिल्म!
दुनियाभर में कोरोना का कहर छाया हुआ है। लाखों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि लाखों की जान जा चुकी है। चीन से शुरु हुई से महामारी अब पूरी दुनिया में फैल चुकी है और सभी अपने अपने तरीके से इससे जूझ रहे हैं। भारत में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। बहरहाल, रिपोर्ट्स की मानें तो चीन में अब स्थिति थोड़ी सामान्य हो चुकी है और माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों को भी वापस खोल दिया जाएगा।
बता दें, ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 लॉकडाउन के बाद चीन में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और ऋतिक ने अपने अभिनय के लिए बहुत तारीफ बटोरी थी।

लिहाजा, अब इसे चीन में रिलीज किया जाने वाला है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने बताया कि 'सुपर 30 को पहले ही सेंसर होने के लिए चीन को भेजा जा चुका है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, वैसे ही सबसे पहले यही फिल्म सेंसर बोर्ड की नजरों से होकर गुजरेगी। इस हिसाब से सबसे पहले रिलीज होने वाली यही भारतीय फिल्म होगी।'


Click it and Unblock the Notifications











