सुपर 30 की रिलीज डेट आगे बढ़ी, कारण जानकर चौंक जाएंगे, टल गया महाक्लैश
इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। हर एक सुपरस्टार को अपनी फिल्म रिलीज करने की जल्दी है.. जिसके चलते ताबड़तोड़ एनाउंसमेंट का दौर चल रहा है। इसी बीच एक बड़ी फिल्म को लेकर ऐसी खबर आ रही है जिसे जानकर फैंस निराश भी होंगे और खुश भी.. ये खबर है ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म सुपर 30 को लेकर। फिल्म को मेकर्स ने कुछ देरी से रिलीज करने का मन बनाया है। वहीं इस देरी की वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
[KGF स्टार यश से नहीं मिल पाया फैन, पेट्रोल छिड़क कर खुद को जला डाला, चौंक जाएंगे आप]
ये तो आपको पहले से ही पता होगा कि ये फिल्म बिहार के ऐसे कोचिंग टीचर आनंद के बारे में जो गरीब बच्चों को आईआईटी की कोचिंग फ्री में देते हैं। ताकि उनका टैलेंट गरीबी के आगे घुटने न टेक दे और तो और उनकी कोचिंग के पढ़े बच्चे हर साल 100 परसेंट तक सिलेक्ट होते ही होते हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने उनपर बायोपिक बनाने का फैसला लिया। ये फिल्म इसी साल 25 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन अब ये फिल्म मेकर्स ने पीछे लेली है।

मेकर्स का कहना है कि वे फिल्म में आनंद की जिंदगी से जुड़े कुछ और पहलू जोड़ना चाहते हैं.. जो काफी दिलचस्प हैं और फिल्म को और भी बेहतरीन बनाएंगे। जिसके लिए कुछ और सीन शूट किए जाएंगे। वहीं ऋतिक भी ऐसा ही मानते हैं और खुद आनंद बताते हैं कि उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ घटनाएं फिल्म में जोड़ी जानी चाहिए। जैसे उनकी आलोचनाएं और उनके भाई पर किया गया हमला और उनके दोस्तों-दुशमनों के किस्से।
बता दें कि पहले ये फिल्म कंगना रनौत की मणिकर्णिका से क्लैश होने वाली थी लेकिन अब ये खबर आने के बाद मालूम होता है कि इस साल का बड़ा क्लैश टल गया है। तो चलिए इसी बात पर आगे आपको बताते हैं सुपर 30 से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications