ऋतिक रोशन देंगे फैंस को झटका, War की 400 करोड़ कमाई, कृष 4 को लेकर बड़ा फैसला !
साल 2019 ऋतिक रोशन के करियर को एक नया आकार दे गया। जहां पर सुपर 30 के साथ वॅार में ऋतिक ने एक्शन के साथ कमाई के सारे रास्ते खुद के लिए खोल दिए। विश्व स्तर पर इस फिल्म ने 475 करोड़ की धमाकेदार कमाई के साथ साल 2019 की टॅाप कमाऊ फिल्म में खुद को शामिल किया। जिसके बाद से फैंस ऋतिक की कृष 4 का इंतजार कर रहे हैं।
इसे लेकर हाल ही में कई तरह की खबरें सामने आयी कि इसकी स्क्रिप्ट का काम अपने फाइनल स्टेज पर पहुंच चुका है। शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है। लेकिन ये लेटेस्ट रिपोर्ट फैंस को निराश करने वाली है।

गौरतलब है कि कृष ऋतिक के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म रही है। ऐसे में कृष 4 को लेकर ऋतिक ने कड़ा फैसला किया है। इससे फिल्म की शूटिंग और रिलीज दोनों आगे बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications