ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट और शूटिंग को लेकर सब हुआ फाइनल!

Hrithik Roshan film Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म कृष 4 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी खुश हैं। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि एक्टर ने स्क्रिप्ट और शूटिंग को लेकर चीजें फाइनल कर दी है।
कृष 4 को लेकर बड़ा अपडेट-
ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कृष 4 को लेकर फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। अब खबर है कि, ऋतिक रोशन ने अपनी हिट सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष' के चौथे भाग की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। फिल्म की शूटिंग अगले साल की पहली छमाही में शुरू होगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्क्रिप्ट राकेश रोशन के जरिए लिखी गई थी और ऋतिक चाहते थे कि कहानी इस किस्त के लिए शानदार हो, इसलिए उन्होंने कहानी की समीक्षा की, क्योंकि दोनों पिता-पुत्र नहीं चाहते थे कि स्क्रिप्ट गलत हो और इसलिए जूनियर रोशन ने कुछ बदलाव किए थे अब सब फाइनल हो चुका है।
ऋतिक रोशन का इस वक्त पूरा ध्यान 'कृष 4' पर है। वह इस भूमिका के लिए फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं, जिसका असर उनके सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। एक्टर आए दिन अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।
शानदार है सुपरहिट फिल्म कृष की फ्रेंचाइजी-
ऋतिक रोशन के लिए कृष की फ्रेंचाइजी उनके करियर के लिए काफी शानदार रही है। फैंस ने भी कृष की फ्रेंचाइजी फिल्मों को काफी पसंद किया है। गौरतलब है कि, फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत 'कोई मिल गया' से हुई, जिसमें प्रीति जिंटा और रेखा मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद कृष और कृष 3 जैसी शानदार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाया था। अब फैंस कृष 4 के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












