ऋतिक रोशन का धमाका, 19 साल बाद बनेगा 'कहो ना प्यार है' का सीक्वल, खुद किया खुलासा !
बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने के मामले में ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' 6ठें स्थान पर आ गई है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन करीब 140 करोड़ के पार निकल चुका है। इसी के साथ इस बात की चर्चा जोरों पर है कि ऋतिक एक बार फिर अपने पुराने दमदार अंदाज में वापसी कर चुके हैं।
ऋतिक रोशन की आगामी फिल्मों पर फोकस किया जाए तो इस फेहरिस्त में 'वॅार' और 'कृष 4' शामिल है। लेकिन अब एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने एक और खुलासा किया है। ऋतिक ने अपने डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' के सीक्वल पर बात की है। साल 2000 में ऋतिक ने इस फिल्म से अपने करियर की सुपरहिट शुरुआत की थी।

ऋतिक के खाते में 'सुपर 30' की सफलता के बाद फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है। वह 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक को लेकर भी चर्चा में हैं। ऋतिक ने बताया कि वह कुछ फिल्मों पर सोच रहे हैं। अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं किया है। एक बातचीत में जब उनसे सवाल किया गया कि सीक्वल के इस सीजन में क्या 'कहो ना प्यार है' दोबारा बनाई जा सकती है।
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कोई क्यों इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहेगा। अगर ये फिल्म दोबारा बनती है तो वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। उनका कहना है कि न्यूकमर्स को कास्ट किया जाना चाहिए। वो कहते हैं कि इस फिल्म से दो न्यूकमर्स लांच हुए थे।
बहरहाल, इस मौके पर कहो ना प्यार है फिल्म से जुड़ी ऋतिक रोशन की ये खास तस्वीरें देखना तो बनता है..


Click it and Unblock the Notifications
