ऋतिक रोशन की अगली फिल्म.. तीन हफ्तों में होगी शूटिंग शुरू!
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन और यमी गौतम की फिल्म 'काबिल' की शूटिंग मार्च के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। संजय गुप्ता की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और हो भी क्यों न.. आखिर मोहनजोदड़ो के बाद ऋतिक की अगली फिल्म काबिल ही होगी।
काबिल के शूटिंग की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने दी है। संजय गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा है कि तीन हफ्तों में काबिल की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। और यह शूटिंग नॉन स्टॉप जुलाई तक चलने वाली है।
'सलमान खान मेरे भाई हैं, मेरे दोस्त, मेरे गुरू, मेरे गॉडफादर हैं..'
बता दें, इस फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी राकेश रोशन ने संभाली है। यमी गौतम से पहले इस फिल्म से करीना कपूर और परिणीति चोपड़ा का नाम जोड़ा जा रहा था।
काबिल एक थ्रिलर लव स्टोरी है। कुछ दिनों अफवाह थी कि फिल्म में सनी लियोन का एक आइटम नंबर भी होने वाला है। बहरहाल, यहां देखें ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

