Hrithik Roshan की सुपरहिट फिल्म 9 सालों के बाद जापान में रिलीज, थियेटर के अंदर डांस करने लगी ऑडियंस, Watch

hrithik-roshan-film-bang-bang-released-in-japan-after-9-years-audiences-dance-inside-theatres

Hrithik Roshan: भारत में ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म बैंग बैंग की रिलीज़ के नौ साल बाद, इस एक्शन एंटरटेनर को हाल ही में जापान में रिलीज़ किया गया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वहां दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है, जिसकी एक झलक भी वायरल हो रही है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ऑडिंयस थियेटर के अंदर ही फिल्म के गाने पर डांस कर रही है।

साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को अपने कंटेंट, एक्शन और गानों की वजह से खूब प्यार मिला था। बैंग बैंग भारत में बनने वाली पहली स्टाइलिश एक्शन फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने अपनी रिलीज़ से पहले ही काफी सुर्खियों में थीं, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। हालांकि यह उतनी बड़ी नहीं बन पाई जितनी इसे होना चाहिए था। 140 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने कुल 332 करोड़ का बिजनेस किया था।

बहरहाल, अब भाषा और सीमाओं की बाधाओं को तोड़ते हुए, ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म को जापान में अपने दर्शक मिल गए हैं।

भारत में रिलीज़ होने के नौ साल बाद, बैंग बैंग जापान में रिलीज़ हुई है। फिल्म ने जापानी लोगों के बीच एक उत्साह पैदा कर दिया है और यह पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्शन और डांस सीक्वेंस को न सिर्फ पसंद किया जा रहा है, बल्कि लोग उसे एक्ट भी कर रहे हैं।

हाल ही में, एक जापानी जोड़ी को इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बैंग बैंग के गाने 'तू मेरी' को रीक्रिएट करते हुए देखा गया और यह हर जगह वायरल हो गया। सिर्फ 'तू मेरी' ही नहीं बल्कि फिल्म के गाने 'उफ्फ' ने भी दर्शकों को काफी आकर्षित किया है।

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X