सुपरहीरो बनकर काफी प्राउड फील करता हूं: रितिक रोशन
रितिक ने कहा कि सुपरहीरो की पोशाक पहनकर वह खुद को अटूट और अजेय महसूस करते थे, उन्हें खुद पर काफी रंश भी होता है इस बात के लिए। मालूम हो कि कृष 3 की शूटिंग के वक्त रितिक को हेल्थ प्राब्लम थी। लेकिन इसके बावजूद रितिक ने फिल्म की शूटिंग की। 'क्रिश 3' के एसेसरीज की लांचिंग के दौरान शनिवार को रितक ने कहा, "मुझे लगता है कि क्रिश के चरित्र ने मुझ पर अब तक की फिल्मों में निभाई गई भूमिकाओं में से सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है।"क्रिश 3' 2003 में आई विज्ञान-फंतासी फिल्म 'कोई मिल गया' का तीसरा संस्करण है। रितिक ने सभी श्रृंखला फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा, "क्रिश से मैंने सीखा कि सुपरहीरो होना महज मास्क और टोपी पहनकर इमारतों के ऊपर से उड़ना भर नहीं है। जब मैं क्रिश की जैकेट पहनता था तो कुछ होता था, कि मैं खुद को अटूट और अजेय महसूस करने लगता था।"
मालूम हो कि रिलीज होने से पहले ही यू ट्यूब पर आपका पसंदीदा हीरो कृष 3 हिट हो गया है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस फिल्म का ट्रेलर जो कि 5 अगस्त को रिलीज किया गया था, उसे मात्र पांच दिन में यूटयूब पर लगभग 1 करोड़ 35 लाख लोगों ने देख लिया था जो कि अपने आप में अनोखी और बड़ी बात थी। एक्शन और ग्राफिक्स के कमाल वाली फिल्म कृष 3, दिवाली पर रिलीज होने जा रही है। जिसमें की लीड रोल रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा कर रहे हैं। तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे। फिल्म में रितिक रोशन ट्रिपल रोल में हैं जो कि अपने आप में एक अनोखी बात है। तो वहीं पहली बार आपको सुपरहीरो की फिल्म में कंगना रनाउत सुपरवोमेन के रूप में दिखायी पड़ेंगी। जिसके लिए उन्होंने चार किलो वजन कम किया है।


Click it and Unblock the Notifications












