अपने हाथों से एक शरमाती हुई दीपिका को केक खिला रहे ऋतिक रोशन, देखिए वायरल वीडियो
इंटरनेट पर आज एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन अपने हाथों से दीपिका पादुकोण को Death By Chocolate केक खिला रहे हैं और दीपिका बस शरमा पा रही हैं। लेकिन इस वीडियो के पीछे एक मज़ेदार कहानी है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले ही दीपिका ने एक बयान दिया था कि वार में ऋतिक रोशन बिल्कुल Death By Chocolate केक जैसे लग रहे हैं। तो बस जैसे ही मौका मिला, ऋतिक ने दीपिका को वो केक चखा ही दिया।

ये मौका था, शनिवार को एक पार्टी का जहां बॉलीवुड के कई सितारे एक साथ नज़र आए। इसी पार्टी से ऋतिक और दीपिका का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जहां दीपिका को ऋतिक केक खिलाते भी हैं और चिढ़ाते भी हैं।
View this post on InstagramA post shared by Deepika Padukone ❤️ (@deepikascupcakes) on
वहीं दीपिका बस एक प्यारा सा एक्सप्रेशन लेकर ऋतिक को निहारती हुई दिखाई देती हैं। आप भी इस वीडियो को देखकर Awww किए बिना नहीं रह पाए होंगे।


Click it and Unblock the Notifications