ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में थे भर्ती, जानें अब कैसी है हालत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिन राकेश रोशन को मुंबई के कोकीलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी अचानक से बिगड़ी तबीयत को लेकर घर वालों के साथ-साथ फैन्स भी काफी परेशान थे। क्योंकि उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि डॉक्टर्स ने उन्हें सीधे ICU में ही भर्ती किया था। चलिए जानते हैं कि अब राकेश रोशन की तबीयत कैसी है।
बेटी ने दी पिता की हेल्थ अपडेट
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक राकेश रोशन की बेटी सुनैना ने पिता के हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- पिता को एंजियोप्लास्टी की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से उन्हें ICU में रखा गया था, लेकिन फिलहाल अभी उनकी तबीयत में काफी सुधार है। बाकी वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभी टेंशन की कोई बात नहीं है। सुनैना यह भी कहती हैं कि अभी पिता डॉक्टर की निगरानी में हैं।
पिता का ध्यान रख रहे हैं ऋतिक
आपको बता दें कि राकेश रोशन के साथ इस समय उनका पूरा परिवार है। सभी मिलकर उनका ध्यान रख रहे हैं। खासतौर पर ऋतिक रोशन अपने पिता की देखरेख कर रहे हैं। उनके साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी उनके साथ हैं।
वॉर 2 को लेकर हैं चर्चाओं में
इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर खास चर्चाओं में हैं। बता दें कि यह फिल्म साल 2019 में आई 'वॉर' का सीक्वल है। इस बार 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज डेट के बारे में बात करें तो फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











