Hrithik Roshan का जबरदस्त फाइटर लुक फैंस ने किया तैयार, 2024 में रिलीज होगी फिल्म, शूटिंग जारी

Hrithik Roshan: विक्रम वेधा के बाद, सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' की तैयारी में जुट चुके हैं, जहां वो अपने करियर में पहली बार एरियल एक्शन कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैन्स के बीच भी काफी एक्साइटमेंट है और इसका सबूत फैन्स द्वारा बनाए गए वो सोशल मिडिया एडिट्स है जो इस समय वायरल हो रहे हैं। दअरसल एक्टर के फैन्स ने फाइटर के उनके लुक का अपना अलग अलग वर्जन सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बता दें, फिलहाल फाइटर की शूटिंग चल रही है, लेकिन देश भर में ऋतिक रोशन के फैन्स 'फाइटर' में उनके लुक को लेकर इस कदर उत्साहित है कि खुद ही क्रिएटिव हैट पहन उनके लुक की डिजाइनिंग और फैशनिंग कर रहें है।
ऐसे में जबकि फिल्म से सुपरस्टार का रियल लुक अभी रिवील नही किया गया है, फैन्स की ये क्रिएटिवी और इमेजिनेशन वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
साफ है, दर्शक बेसब्री से ऋतिक रोशन की फाइटर का इंतजार कर रहें है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस फिल्म के साथ सुपरस्टार एक बार फिर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ रियूनाइट कर रहें है। इससे पहले डायरेक्टर-एक्टर की इस जोड़ी ने बैंग बैंग में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सफलता के साथ दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया है।
वहीं फाइटर में ऋतिक पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ भी ऑन-स्क्रीन नजर आएंगे और दोनों के फैन्स इस जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हुए जा रहें है। फाइटर 24 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में ऋतिक काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ऋतिक, दीपिका के साथ अनिल कपूर भी होंगे।
फाइटर की बात करें तो यह एक बिग बजट एक्शन फिल्म होगी। यह सिद्धार्थ आनंद केप्रोडक्शन MARFLIX की पहली फिल्म होगी। सिद्धार्थ के साथ ऋतिक ने इससे पहले बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications

