बहुत सुंदर दिखता है बेटाः ऋतिक

ऋतिक कहते हैं, 'मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि जीवन में दूसरी बार पिता बनना भी इतना स्पेशल, इतना एक्साइटिंग से भरा हो सकता है... मैं तो बच्चे से अपनी निगाहें हटा ही नहीं पा रहा हूं.. सच! वो इतना सुंदर है...'
उल्लेखनीय है कि ऋतिक के दूसरे बेटे का जन्म मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुआ। ऋतिक का डेढ़ साल का एक और बेटा हीरेन भी है। ऋतिक चाहते थे कि इस बार उनकी गोद मे बेटी खेले। उन्होंने कहा, 'मैं एक बेटी चाहता था, ताकि मेरी फैमिली पिक्चर कंप्लीट दिखे.. मगर जब मैंने उसे पहली बार देखा तो देखता ही रह गया...'
बहरहाल, अब देखना यह है कि ऋतिक यहीं संतोष करेंगे या बेटी की उम्मीद में आगे भी कुछ मेहनत करेंगे...


Click it and Unblock the Notifications