..................... Hrithik Roshan face this problem in young age, doctor warned to stay away form acting, actor lock himself in bathroom - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन को जवानी में हो गई थी ऐसी बीमारी, डॉक्टर की चेतावनी सुन खुद को कर लिया था बाथरूम में बंद

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 52 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन काफी फिट और हैंडसम दिखते हैं। उनके स्टाइल को लोग आज भी फॉलो करना पसंद करते हैं। बता दें कि हाल ही में ऋतिक रोशन की एक बचपन से जुड़ी बीमारी जमकर चर्चाओं में आ गई है। जी हां, ऋतिक रोशन को एक ऐसी बीमारी थी जिस वजह से डॉक्टर्स ने ऋतिक को एक्टिंग से दूर रहने की सलाह दी थी। डॉक्टर्स ने यह तक कह दिया था कि अगर वह पब्लिक में आएंगे तो उन्हें डिसेबिलिटी का शिकार होना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि किस बीमारी से जूझ रहे थे ऋतिक रोशन।

Hrithik Roshan

बचपन से इस बीमारी से जूझ रहे थे ऋतिक रोशन

यह तो ऋतिक के फैन्स को पता ही है कि बचपन से ही उन्हें हकलाने की समस्या थी। वह छोटे-छोटे शब्दों को बोलने में हिचकिचाते थे। इस दिक्कत की वजह से वह इतने परेशान हो गए थे कि कभी-कभी वह खुद को बाथरूम में बंद कर लिया करते थे नहीं तो वह खुद को अलमारी में बंद कर लेते थे, लेकिन उन्होंने अपनी इस समस्या पर जीत पाई। मुश्किलों का सामना करने के बाद उन्होंने अपनी इस दिक्कत को मात दे दी। आज आज बन गए करोडों फैन्स के आइडियल।

फिल्मी परिवार से आते हैं ऋतिक रोशन

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन का परिवार सदियों से फिल्म इंडस्ट्री में रहा है। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन जाने माने फिल्म डायरेक्टर और निर्माता हैं। वहीं ऋतिक रोशन के दादा जी रोशन लाल नागरथ संगीतकार थे। ऋतिक रोशन के चाचा भी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम रह चुके हैं। ऋतिक रोशन के परिवार में इसीलिए तमाम बड़े अवॉर्ड देखे जा सकते हैं। इतने बड़े और नामी फिल्मी परिवार से आने वाले ऋतिक रोशन को जब डॉक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने की सलाह दी थी तो वह इसे सहन नहीं कर पाए थे और उन्होंने अपनी दिक्कत पर जीत हासिल कर ली थी।

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X