बॉबी देओल के प्यार में डूब गईं थी ऋतिक रोशन की एक्स साली! फिर इस हसीना के कारण चकनाचूर हुआ रिश्ता?
Farah Ali Khan On Dating Rumours With Bobby Deol: बॉबी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है। वह सिर्फ अपनी एक्टिंग सही नहीं बल्कि अपने रोमांटिक अंदाज के लिए भी पसंद किए जाते हैं। काफी सारी हसीनाओं के साथ में उनका नाम जोड़ा जा चुका है। इसमें ऋतिक रोशन की एक साली फराह अली खान का नाम भी शामिल है। जो एक ज्वेलरी डिजाइनर है। बताया जाता है कि फराह और बॉबी एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन नीलम के कारण उनका रिश्ता टूट गया था। अब हाल ही में सालों बाद फराह ने अपने और बॉबी के रिश्ते को लेकर बात की और सारी खबरों का सच जाहिर किया।

फराह और बॉबी करते थे एक दूसरे से प्यार?
विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू के दौरान फराह ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे उन पर बहुत ज्यादा क्रश हुआ करता था। उन्हें मुझ पर भी क्रश था और हम दोनों एक दूसरे को बहुत ज्यादा पसंद भी किया करते थे। इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं था। हम एक दूसरे का हाथ भी पकड़ते थे और एक दूसरे को लेटर भी लिखा करते थे। बस हमारा इतना ही रिश्ता था और तब डेटिंग जैसा कुछ भी नहीं था। मैं तब 16 साल की थी और बॉबी की उम्र 17 साल की थी। तब हम लोग बहुत ज्यादा मासूम हुआ करते थे।"
फराह ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "आज तो यह बातें बहुत ज्यादा अलग तरीके से देखी जा रही है। यह पूरी बात 14 साल पुरानी है और अब चीजें बहुत ज्यादा बदल चुकी हैं। आज के वक्त में बॉबी देओल मेरे बहुत करीबी दोस्त हैं और मैं उनकी पत्नी तान्या के भी बहुत क्लोज हूं। वह मेरे लिए एक परिवार की तरह है। मैं उन दोनों के लिए कुछ भी कर सकती हूं और मैं बहुत खुश हूं कि बॉबी और तान्या ने एक दूसरे को जीवनसाथी चुना। वह साथ में बहुत ही परफेक्ट लगते हैं।"
नीलम को लेकर बोलीं फराह अली खान
फराह से आगे सवाल किया गया कि खबर सामने आई थी कि आपने और नीलम ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया था क्योंकि वह बॉबी की जिंदगी में आ गई थी। तो फराह ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और नीलम भी मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। नीलम, बॉबी की जिंदगी में मेरे बाद आई और मैं आज भी नेहा के बेहद करीब हूं। ब्रेकअप की कहानियों में किसी भी तरीके की सच्चाई नहीं है।"
फराह अली खान की निजी जिंदगी
फराह अली खान को लेकर बात करें तो आपको बता दें कि उनकी शादी डीजे अकील अली के साथ में हुई थी। लेकिन कुछ साल पहले दोनों का तलाक हो गया और अभी के वक्त में वह दो बच्चों की मां है। वह तलाक के बाद भी दोबारा रोमांस के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications