रितिक ने अपने बच्चों संग इंज्वॉय की एक्स मैन

Hrirhik Roshan enjoyed X-Man screening with his children
रितिक रौशन और सुजैन रौशन के तलाक के बाद बच्चे सुजैन रौशन के साथ ही रह रहे हैं लेकिन सुजैन या रितिक ने कभी भी अपने दोनों के बीच आई दूरियों से अपने बच्चों को प्रभावित नहीं होने दिया। आज भी रितिक और सुजैन अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारियों को मिलकर उठाते हैं और उन्हें मां या पिता किसी की कमी महसूस नहीं होने देते। हाल ही में रितिक रौशन ने अपने बच्चों के साथ एक्स मैन देखने का प्लान किया और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए रखी गयी इस स्क्रीनिंग पर रितिक रौशन भी अपने बच्चों के साथ पहुंचे। रितिक रौशन अपने दोनों बच्चों ऋृदान और ऋृहान के साथ फिल्म के दौरान काफी खुश नज़र आए।

रितिक रौशन हाल ही में अपने बड़े बेटे की बर्थडे पार्टी के दौरान नज़र आए थे। सुजैन रौशन ने अपने बेटे के जन्मदिन पर अपने अपार्टमेंट में एक थीम पार्टी का आयोजन किया था और उस दौरान रितिक रौशन भी अपने बेटे के साथ उसका जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान ही सुजैन ने कहा था कि रितिक और मैं भले ही अलग हैं लेकिन हमारे बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी हम दोनों की है और हम दोनों मिलकर इस जिम्मेदारी को उठाएंगे। बच्चों पर कभी भी हम दोनों के अलग होने का असर नहीं पड़ेगा।

बर्थडे पार्टी के बाद अब रितिक और उनके बच्चों के एक्स मैन की स्क्रीनिंग पर भी देखा गया। दोनों बच्चे भी अपने पापा के साथ बेहद खुश नज़र आए। ऋृदान तो अपने पापा की गोद में बैठे बैठे सो गये क्योंकि एक्स मैन की स्क्रीनिंग काफी देर तक चली। लेकिन रितिक को अपनी गोद में सोए अपने बेटे ऋृदान काफी संभालकर अपनी गाड़ी तक लेकर गये और उसे अपनी गाड़ी में सुलाया।

इस स्क्रीनिंग पर और भी कई बॉलीवुड स्टार्स मौजूद थे जिनमें गोल्डी बहल, सोनाली बेंद्रे, दीपक तिजोरी आदि शामिल थे। गोल्डी बहल के साथ उनका बेटा रणवीर भी मोजूद था। कई सितारे अपने बच्चों को लेकर इस स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X