'घुंघरू' सांग पर ऋतिक रोशन ने कहा- 'सहजता से डांस करना सबसे मुश्किल काम है'

फिल्म वॉर का 'घुंघरू' सांग रिलीज होते ही काफी चर्चित हो चुका है। खासकर ऋतिक रोशन और वाणी कपूर पर फिल्माई कोरियोग्राफी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने पर बात करते हुए सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने कहा कि डांस में सहजता लाना सबसे मुश्किल काम है और वो भी तब, जब डांस स्टेप के लिए कड़े प्रयास की आवश्यकता होती है।

अपनी फिल्म के साथ ही ऋतिक रोशन को डांसिग गॉड का दर्जा दे दिया गया। उनके डांसिंग की अलग ही फैन फॉलोइंग है। ऋतिक हर बार अपनी बेमिसाल डांसिंग से फैंस को हैरान कर देते हैं।

Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन का मानना है कि घुंघरू हुक स्टेप सबसे कठिन स्टेप में से एक है जिसे उन्होंने सहजता से निभाया है। ऋतिक भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक डांस आइकॉन के रूप में फेमस हैं। कोरियोग्राफर्स भी ऋतिक के जरीए हमेशा कुछ नया देने की कोशिश में लगे रहते हैं।

बहरहाल, सुपरस्टार इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ 'सुपर 30' की सफलता का आनंद ले रहे है। वहीं, टाइगर श्राफ के साथ ऋतिक की फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह धमाकेदार एक्शन फिल्म है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है यशराज फिल्म्स।

टाइगर श्राफ और ऋतिक रोशन दोनों ही उम्दा एक्शन हीरो हैं.. ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। ऋतिक के फैंस उन्हें लंबे समय के बाद इस तरह की धमाकेदार एक्शन फिल्म में देखकर बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X