Hrithik Roshan ने 'फाइटर' से अपना जबरदस्त फर्स्ट लुक किया आउट, फैंस ने देखते ही कहा- ब्लॉकबस्टर

hrithik-roshan-drops-his-exciting-first-look-from-fighter-fans-already-declared-it-a-blockbuster

Hrithik Roshan's first look from Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' अपने रिलीज की घोषणा से ही सुर्खियों में हैं। यह भारत की पहली एरियल- एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसकी कहानी इंडियन एयरफोर्स से जुड़ी होगी। यह गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले, यानि की 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अब जबकि फिल्म की रिलीज में महज 7 महीने रह गए हैं, बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर फाइटर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। ऋतिक यहां वर्दी में एक लड़ाकू विमान के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "#फाइटर #25जनवरी2024 #7 मंथ्स टू फाइटर।"

फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर है फिल्म

फिल्म का क्रेज इसी से समझा जा सकता है कि ऋतिक के फर्स्ट लुक शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जहां कुछ फैंस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, वहीं कुछ ऋतिक की बॉडी देखकर उत्साहित हैं।

एक यूजर ने लिखा- "यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋतिक रोशन फाइटर में वही करण शेरगिल वाला माहौल वापस ला पाएंगे?"

वहीं, दूसरे ने लिखा- "कुर्सी की पेटी बांध लें, तूफान आने वाला है.."

फिर से जुड़ेंगे ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद

साफ है, दर्शक बेसब्री से ऋतिक रोशन की फाइटर का इंतजार कर रहें है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस फिल्म के साथ सुपरस्टार एक बार फिर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ रियूनाइट कर रहें है। इससे पहले डायरेक्टर-एक्टर की इस जोड़ी ने बैंग बैंग और वॉर में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सफलता के साथ दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया है।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार आए साथ

वहीं फाइटर में ऋतिक पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ भी ऑन-स्क्रीन नजर आएंगे और दोनों के फैन्स इस जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हुए जा रहें है। फाइटर 24 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में ऋतिक काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ऋतिक, दीपिका के साथ अनिल कपूर भी होंगे।

Read more about: fighter hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X