..................... ऋतिक रोशन ने CINTAA को डोनेट किये 20 लाख रूपए | Hrithik Roshan donates Rs 20 lakh to Cine and TV Artistes' Association amid Covid 19 pandemic - Hindi Filmibeat

कोविड 19: ऋतिक रोशन ने CINTAA को दी 20 लाख रूपए की मदद, राशन किट भी किये डोनेट

कोरोना महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई कलाकारों ने आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की मदद की है। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ा है। ऋतिक समय समय पर प्रभावितों की मदद करते आए हैं, वहीं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) को 20 लाख रुपए डोनेट किए हैं। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन के उन सदस्यों की मदद के लिए राशन किट भी दान दिए हैं, जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।

ऋतिक रोशन द्वारा दी गई यह राशि टीकाकरण के लिए इस्तेमाल की जाएगी। सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने बताया, "ऋतिक रोशन ने पिछले लॉकडाउन में भी हमारी सहायता की थी। उन्होंने पिछली बार 25 लाख रुपए दिए थे। इस बार उन्होंने 20 लाख का दान दिया है।"

Hrithik Roshan

उन्होंने आगे बताया, "इस राशि के माध्यम से हम हमारे 5000 मेंबर्स का वैक्सीनेशन करवाएंगेl इसके अलावा हम इसी राशि से गरीबी रेखा के नीचे वाले मेंबर्स के लिए राशन की व्यवस्था भी करेंगे।"

बता दें, सिंटा के 60% मेंबर्स दिहाड़ी मजदूर है जो लॉकडाउन से परेशान हैंl कई लोग दूसरे काम करने के लिए भी मजबूर हैं। अक्षय कुमार ने भी हाल ही में डांसर्स की मदद की थीl अक्षय कुमार ने 3600 डांसर्स के राशन का खर्चा गणेश आचार्य के साथ मिलकर उठाया है। वहीं, विकी कौशल ने सिंटा को ढाई लाख रुपए की मदद दी है।

अमित बहल ने बताया, "सिंटा ने 1400 सदस्यों को पहले ही राशन उपलब्ध कराया है और साल भर से जमा हुए फंड से 3000 रुपए एसोसिएशन के लगभग 2000 सदस्यों को ट्रांसफर किए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X