अक्षय कुमार 2 ऋतिक रोशन...आपकी फिल्म को LUCK नहीं चाहिए!
अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन की भिड़ंत तो याद ही होगी। पिछले साल दोनों ही अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़े थे और ऋतिक रोशन धराशाई हो गए तो अक्षय कुमार रूस्तम के लिए नेशनल अवार्ड पा गए।
लेकिन फिर भी इन दोनों पड़ोसियों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज़ होने वाली है और ऋतिक रोशन ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दे डाली है।

ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा कि अक्षय कुमार की फिल्म को लक की कोई ज़रूरत ही नहीं है। वो अपने आप शानदार होगी और बढ़िया प्रदर्शन करेगी। अक्षय ने भी ऋतिक की दरियादिली के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और फैन्स ने फिल्म से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं -


Click it and Unblock the Notifications