ब्लॉकबस्टर REMAKE.. ऐसी फिल्म करना चाहते हैं ऋतिक रोशन.. धमाकेदार!

ऋतिक रोशन ने हाल ही में रिवील किया है कि उन्हें साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म करने की बहुत इच्छा है।

By Neeti

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में हैं, जो लगातार अलग अलग तरह की फिल्मों से बॉलीवुड में सुपरस्टार का टैग हासिल किये हुए हैं। अपने 17 साल के करियर में ऋतिक सिर्फ साइकोलॉजिकल थ्रिलर छोड़कर लगभग सभी तरह की फिल्में कर चुके हैं।

जब ऋतिक रोशन को पड़ी करीना कपूर से जोरदार थप्पड़.. देंखे VIDEO

डीएनए को हाल में दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक ने रिवील किया है कि उन्हें साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म करने की बहुत इच्छा है। और वो चाहते हैं कि कोई निर्देशक उन्हें ऐसी फिल्म ऑफर करें।

Hrithik Roshan

ऋतिक से पूछा गया कि क्या उनके दिमाग में कोई ऐसी फिल्म है तो उन्होंने बताया, हॉलीवुड फिल्म 'The Sixth Sense' उन्हें काफी पसंद आई। ऋतिक ने कहा, हॉलीवुड ने जो उस कहानी के साथ किया, जो काबिलेतारीफ है। मुझे भी अगर ऐसी ही स्क्रिप्ट ऑफर की जाए तो मैं वो फिल्म जरूर करना चाहूंगा।

हम्म.. कोई शक नहीं कि यदि 'The Sixth Sense' का रीमेक बनाया जाए.. तो ऋतिक उस फिल्म में परफेक्ट दिखेंगे। यह उनके लिए तो नया होगा ही.. दर्शकों के लिए काफी अलग होगा।

बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं ऋतिक रोशन-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X