15 सेकंड के इस टीज़र में छुपा है ऋतिक रोशन का दिवाली धमाका, सीक्रेट डांस सेलिब्रेशन की तैयारी!
ऋतिक रोशन को, जो करने वाले हैं तूफानी डांस अपने फेवरेट संगीतकार और गायक शंकर महादेवन के कंपोज़ किये हुए गाने ' एंथम ऑफ द सीजन' पर। जी हां, एक बार फिर से दोनों की धुंआधार जोड़ी इस फेस्टिव सीजन करेगी कमाल जो होगा इस दिवाली पर सबसे बड़ा धमाका होने जा रहा है। क्योंकि ऋतिक खुद कह रहे हैं कि ये वक़्त हैं बिना रोके और बिना टोके सेलिब्रेशन करने का।
यूं कहे कि बहुत ही कम मौका होता हैं जब ऋतिक अपने डांस के जलवे दिखाते हैं लेकिन जब बात खास सरप्राइज की हो और गायक शंकर महादेवन के साथ काम करने की बात हो तब ऋतिक अपने पूरे मस्ती में आ ही जाते हैं और यही अंदाज़ दिख रहा हैं आनेवाले इस वीडियो में।

15 सेकंड के टीज़र में ऋतिक के इस धमाल को देखकर आप कहेंगे कि सेलिब्रेशन तो बनता हैं। कुल मिलाकर ऋतिक रोशन इस दिवाली म्यूजिक एलब्म के जरिए धमाल मचाने वाले हैं और उनके फैंस भी इसे लेकर जरूर एक्साइटिड होंगे।
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। विक्रम वेधा साउथ की सुपरहिट फिल्म है जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे। बताया जा रहा है कि विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन के अपोसिट सैफ अली खान नजर आएंगे।
ऋतिक रोशन के पास विक्रम वेधा के अलावा फाइटर जैसी बड़ी फिल्म भी है। फाइटर फिल्म का ऐलान ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर हुआ था। इस फिल्म में पहली बार वह दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











