सुपर 30 के लिए ऋतिक ले रहे है वेट ट्रेनिंग, पीआर कंपनी पर धोखा देने आरोप

ऋतिक रोशन एक ऐसे सुपरस्टार है जिन्होने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और हर तरह के रोल्स को बखूबी अंजाम दिया है। उनकी एक्टिंग को लेकर तो उनपर किसी भी तरह का कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है क्योंकि वो अपना सौ प्रतिशत अपने अभिनय को देते है और जिस तरह के किरदार को वो निभाने वाले होते है उसमें पूरी तरह से रम जाते है।

इन दिनो की बात करें तो ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 के लिए तैयारी करने में लगे हुए है। ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 को लेकर काफी ज्यादा सीरियस है और इसकी तैयारी में लगे हुए है। आपको बता दें कि फिल्म सुपर 30 एक गणितज्ञ की कहानी को जिसका नाम आनंद है और वो बिहार के रहने वाले है।

super 30, hrithik roshan, सुपर 30, ऋतिक रोशन

आपको बता दे कि फिल्म की कहानी आनंद के जीवन से ही पूरी तरह से प्रेरित है और उनके ऊपर ही निर्भर करती है। फिल्म को लेकर हाल ही में ऋतिक रोशन का एक लुक वायरल हुआ था जिसमें साफ नजर आ रहा था कि ऋतिक पूरी तरह से बदले हुए है और उनका लुक भी बदला हुआ है।

फिल्म की शुरुआत हो चुकी है और कई तरह की फोटोज भी फिल्म के सेट से वायरल हो चुकी है। आपको बता दे ऋतिक रोशन को आनंद की तरह बॉडी लैंग्वेज पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है और अपने आपको वेट ट्रेनिंग देनी पड़ी थी। इसके बाद उनको इस तरह का शरीर मिल पाया था।

ऋतिक रोशन से जुड़ी एक और बात सामने आ रही है कि पीआर कंपनी ने ऋतिक को धोखा दे दिया है। ऋतिक ने इस बात को लेकर ट्वीट किया तो मामला कुछ और ही नजर आ रहा था। बता दें कि इस ट्वीट में साफ समझ में आ रहा था कि वो पीआर कंपनियो से खुद नाराज है।

दरअसल ट्वीट करते हुए ऋतिक ने लिखा था कि उनके नाम का जो पीआर कंपनिया गलत फायदा उठा रही है वो इसको अभी बंद कर दें क्योंकि इससे कुछ भला होने वाला नहीं है। ऋतिक ने ये भी कहा कि फिल्म सुपर 30 की लीड एक्ट्रेस 8 महीने पहले ही फाइनल हो चुकी थी।

आपको बता दे कि फिल्म की शूटिंग का पहला भाग खत्म कर लिया गया है जो कि वाराणसी में शूट किया गया था और अब इसकी शूटिंग आगे बढाई जाएगी। आनंद वो इंसान है जो स्टूडेंट्स को फ्री में पढ़ाया करते थे और खुद भी संघर्ष करते थे। फिलहाल दर्शक इस फिल्म का जोरों से इंतजार कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X