अब 4 हफ्ते केवल फैमिली संग मस्ती करेंगे डुग्गू ..
गुरूवार को बॉलीवुड के हैंडसम हीरो रितिक रोशन उर्फ डुग्गू को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। अस्पताल से घर जाने की खुशी रितिक के चेहरे पर आसानी से देखी जा सकती थी. वो जब अस्पताल से बाहर आये तो उनका सिर तो ढंका हुआ था और आंखो पर काला चश्मा था लेकिन फिर भी उनकी सुंदरता पर कोई फर्क पड़ा नहीं दिख रहा था।
रितिक उसी अंदाज में अस्पताल से बाहर आये जिस अंदाज में वह अक्सर अपने फैंस के आगे दिखा करते हैं। रितिक रोशन अस्पताल से बाहर आये और झूमते हुए अपने दर्शकों को हाथ दिखाकर अभिवादन किया जो कि अस्पताल के बाहर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे।
फिलहाल रितिक रोशन पूरी तरह से ठीक हैं और एहतियातन उन्हें चार हफ्ते तक बेडरेस्ट करना होगा इसलिए पूरा एक महीना अब रितिक अपने बच्चों और घरवालों के साथ बितायेंगे जिन्हें कि वह अस्पताल में काफी मिस कर रहे थे।
पिछले पांच दिन में रितिक ने अपने बच्चों को इतना मिस किया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों रेहान औरर ऋदन के लिए एक छोटी सी कविता लिख डाली थी जिसे कि रितिक ने खुद अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट कियाथा
मालूम हो कि रितिक ने अपने फैंस के लिए भी फेसबुक पर संदेश लिखा था कि आप लोगों के प्यार और दुआओं की वजह से मैं पूरी तरह से ठीक हूं। रितिक के इस संदेश से पहले उनके पापा राकेश रोशन ने मीडिया को बताया कि फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग के दौरान रितिक को एक स्टंट करना था जिसके कारण उसके सिर में चोट आयी थी।
लेकिन तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि रितिक को इतनी गंभीर रूप से समस्या हो जायेगी। हम ऊपरवाले का शु्क्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने वक्त पर ही इस समस्या से निजात दिला दिया।
आईये दिखाते हैं रितिक की अस्पताल से बाहर निकलते वक्त की तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications











