रितिक रौशन बुधवार को होंगे हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज
रितिक रौशन की ब्रेन सर्जरी हाल ही में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में सफलतापूर्वक हुई है। इस सर्जरी के बाद अब रितिक रौशन पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। रितिक रौशन का पूरा परिवार उनकी सर्जरी के दौरान हिंदुजा अस्पताल में ही मौजूद था। रितिक रौशन की पत्नी सुजैन खान ने रितिक रौशन के सफलता पूर्वक ऑपरेशन के बाद उनके सभी फैन्स को धन्यवाद कहा कि उन्होंने रितिक रौशन के लिए इतनी सारी दुआएं मांगी और उनकी सलामती के लिए इतनी शुभकामनाएं दीं। रितिक रौशन के पिता राकेश रौशन ने भी सभी को बताया कि रितिक रौशन फिल्हाल ठीक हैं और वो जल्द ही घर वापस जाएंगे। खबर के अनुसार रितिक रौशन को अभी 48 घंटों तक अस्पताल में ही रहने को कहा गया है। यानी कि बुधवार 10 जुलाई को रितिक अपने घर वापस जा सकते हैं।
बॉलीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर भी रितिक रौशन से मिलने पहुंचे हैं। रितिक रौशन की सर्जरी के बारे में सुनने के बाद की बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी रितिक रौशन से मिलने अस्पताल पुहंचे। इन सेलिब्रिटीज में गौरी खान, संजय कपूर, राजपाल यादव और कुनिका शामिल हैं। सभी ने रितिक रौशन से मिलकर उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके जल्द से जल्द ठीक हो जाने की दुआ भी की। सभी सेलिब्रिटीज ने मिलकर रितिक रौशन के परिवार को भी काफी साहस बंधाया। रितिक रौशन बॉलीवुड में सभी के चहेते स्टार हैं। सभी स्टार्स उन्हें दिल से प्यार करते हैं। रितिक ने हाल ही में अपनी फिल्म कृष 3 के लिए शूटिंग खत्म की है।
फिल्हाल रितिक रौशन के ऑपरेशन के चलते उनकी फिल्म बैंग बैंग कुछ समय के लिए आगे टाल दी गयी है। रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ था। आइये जानते हैं इस साल और किन किन बॉलीवुड स्टार्स को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े़ हैं और किन्हें लगाने पड़ सकते हैं?
बॉलीवुड स्टार्स जो लगा रहे हैं अस्पताल के चक्कर


Click it and Unblock the Notifications











