रितिक से मिलने पहुंचे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, आज जाएंगे घर
रितिक रौशन के ब्रेन ऑपरेशन के बाद से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का हिंदुजा अस्पताल के बाहर काफी जमावाड़ा लगा रहा। हर सेलिब्रिटी रितिक रौशन की सकुशलता को लेकर चिंतित नज़र आया। शाहरुख खान से लेकर कैटरीना कैफ तक ने अस्पताल के चक्कर लगाए। ब्रेन सर्जरी के बाद लगभग 48 घंटों तक रितिक रौशन को अस्पताल में रहने को कहा गया था और उस दौरान कई सेलिब्रिटीज रितिक से मिलने और उनके परिवार की मदद के लिए अस्पताल पहुंचे। चूंकि उस समय कई सेलिब्रिटीज आईफा के लिए बाहर थे इसलिए मंगलवार को आईफा से आने के बाद ही सभी को रितिक के ब्रेन ऑपरेशन के बारे में जानकारी मिली।
रितिक रौशन के ऑपरेशन के दौरान उनका परिवार उनके साथ ही था। रितिक रौशन के पिता राकेश रौशन, पत्नी सुजैन खान रौशन पूरे समय रितिक के साथ ही थे। रितिक रौशन के पिता राकेश रौशन ने मीडिया को बताया कि रितिक के ब्रेन में एक ब्लड क्लॉट था जो कि फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान सिर पर चोट लगने की वजह से बना था। इसकी जानकारी पहले किसी को नहीं थी लेकिन जब रितिक के सिर में दर्द बढ़ने लगा तो ब्रेन का सीटी स्कैन कराने के बाद उन्हें पता चला कि क्लॉट है और उसकी सर्जरी होगी। पिछले लगभग एक महीने से रितिक रौशन अपनी सर्जरी की तैयारी कर रहे थे।
पिछले काफी समय से रितिक मीडिया से भी काफी दूरी बनाए हुए थे। इसके पीछे वजह यही थी कि रितिक रौशन अपना पूरा वक्त अपने परिवार को दे रहे थे क्यो्ंकि उनका परिवार उनके ऑपरेशन को लेकर काफी चिंतित था। और रितिक रौशन खुद भी चाहते थे कि अपने ऑपरेशन के पहले वो थोड़ा रिलैक्स माइंड से हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











