..................... नितेश तिवारी की रामायण में नहीं हैं ऋतिक रोशन | Hrithik Roshan denies the reports of doing Nitesh Tiwari Ramayana - Hindi Filmibeat

600 करोड़ी फिल्म 'रामायण' में राम बनेंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद दिया जवाब

By Staff

कुछ दिनों पहले खबर सुर्खियों में थी कि नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में बतौर राम और सीता की जोड़ी के लिए ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अप्रोच किया जा रहा है। बता दें, जब इस बारे में ऋतिक रोशन से सवाल किया गया तो उन्होंने सिरे से इंकार कर दिया। ऋतिक ने साफ कहा कि फिलहाल इस तरह की कोई फिल्म का ऑफर मुझे नहीं आया है।

ऋतिक ने बताया कि उन्हें फिल्म ऑफर ही नहीं की गई है। बल्कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है। हालांकि फिल्म रामायण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिल्म ऑफर की जाती है तो वो राम का किरदार निभाना पंसद करेंगे।

Hrithik Roshan

ऋतिक ने कहा, रामायण का हर एक किरदार कमाल का है लेकिन राम का किरदार बहुत ही दिलचस्प है। अगर कोई राम के किरदार को थोड़ा सा ग्रे शेड देता तो वो इस इसे बहुत ही कमाल के तरीके से पेश कर सकता है।

बहरहाल, इस फिल्म को लेकर जब नितेश तिवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, आपने अफवाह सुना तो अफवाह ही होगा। फिलहाल इस फिल्म पर बात करना जल्दबाजी होगी। अभी तो फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम किया जा रहा है। जब तक स्क्रिप्ट पूरी नहीं हो जाती, कास्ट को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी उस फिल्म में वक्त है।

'रामायण' फिल्म तीन भागों में तैयार होगी और 3डी फॉर्मेट पर शूट की जाएगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। जिसका निर्देशन नितेश तिवारी और रवि उद्वेवर करेंगे। फिल्म का बजट 600 करोड़ तक बताया जा रहा है।

प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए कहा कि वो इसे इसे ग्लोबल ऑडियंस को देखते हुए बनाना चाहते हैं। नितेश तिवारी ने बताया कि श्रीधर राघवन इस फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं। जब ये सभी कुछ तैयार हो जाएगा तब हम बाकी चीजों पर ध्यान दे पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X